Home आजमगढ़ आजमगढ़ से 27 जून को भागीदारी पार्टी ने भरी 2027 कि हुंकार...

आजमगढ़ से 27 जून को भागीदारी पार्टी ने भरी 2027 कि हुंकार ओ.पी राजभर

आजमगढ़ में भागीदारी पार्टी की ताकत से बौखलाई सपा प्रेम चंद्र प्रजापति

AZAMGARH NEWS: शनिवार को आजमगढ़ रामलीला मैदान फूलपुर में भागीदारी पार्टी द्वारा आयोजित जन अधिकार महारैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भागीदारी पार्टी की निरंतर पढ़ती हुई लोकप्रियता से सपा, बसपा, कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई। कभी यह पार्टिया प्रजापति समाज को अपना वोट बैंक समझती थी किंतु प्रेमचंद प्रजापति भागीदारी पार्टी बनाकर शनिवार को  उत्तर प्रदेश में लगभग 70% वोट अपने खेमे में कर लिया है। जिस आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी प्रजापति समाज की वोट लेकर इनके वोट को अपना वोट बताती थी। आज वह समाज अपना डंडा झंडा लेकर अपने नेता के साथ चलने को तैयार हो गया। इसका कारण यह है कि भागीदारी पार्टी की निरंतर जनता के बीच में सक्रियता,जनता के बीच में उनके सुख दुख में उपस्थित होना। उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश जी अब इस जन्म में तो मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे क्योंकि अब प्रजापति, पाल, बिंद, केवट, मल्लाह ,राजभर, निषाद, माझी दरजी, तेली, फकीर इनका साथ छोड़ दिया है। यह ऐसी और पीसी के नेता बन के रह गए हैं। भागीदारी पार्टी ने शनिवार 27 जून को आजमगढ़ की धरती से 2027 की हुंकार भर दिया है।  भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिस आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रजापति पीटे जाते थे अब यह समाज समझ गया है कि इस पीटने से निजात पाना है तो समाजवादी पार्टी को सत्ता से दूर रखना होगा और भागीदारी पार्टी के डंडा झंडा को बुलंद करना होगा। प्रजापति ने कहा की भागीदारी पार्टी एक विचारधारा है जिसकी बदौलत आज प्रजापति समाज में एक नई राजनीतिक भागीदारी की पहल शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी बसपा कांग्रेस कभी एक टिकट देकर पूरे उत्तर प्रदेश से प्रजापति समाज का वोट फ्री में लेने का काम करती थी किंतु भागीदारी पार्टी ने समाज में एक राजनीतिक भूख पैदा की अब हर नौजवान सिपाही अपने झंडे के नीचे अपने समाज को ताकत देना चाहता है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा है ऐसी कोई विधानसभा नहीं है जिस पर दस हजार प्रजापति का वोट न हो दस हजार से लेकर नब्बे हजार तक अकेले प्रजापति समाज का वोट है किंतु राजनीतिक भागीदारी शून्य के बराबर है। इस बार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी जिसके साथ होगी उसकी सरकार बनेगी। इतिहास गवाह है भारतीय जनता पार्टी ने सभी का साथ दिया मुलायम सिंह से लेकर मायावती तक। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति विशिष्ट अतीत के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल ही नहीं प्रजापति समाज पश्चिमांचल और बुंदेलखंड में बड़ी संख्या में निवास करती है किंतु इसकी गणना अभी तक नहीं थी बुंदेलखंड में अकेले साढ़े 22 प्रतिशत आबादी प्रजापति समाज की है। इस बार यह समाज जिसके साथ होगा सरकार उसी की बनी। कांग्रेस सपा बसपा ने बड़ी-बड़ी से मन लगाकर इस समाज की वोट को लूटने का काम किया। फूलपुर विधानसभा में 38,000 हजार वोट कुम्हारों की है। अतरौलिया में 42,000 वोट,दीदारगंज में 32,000 वोट,निजामाबाद में 62,000 वोट, सदर में 36,000 वोट, साड़ी में 34,000 वोट इस तरीके से आजमगढ़ की दसों विधानसभा में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज की वोट है किंतु समाजवादी पार्टी ने इसे बराबर लूटने का काम किया। अभी अभी खड़ा हुआ वोट भागीदारी पार्टी के साथ एक भी सिपाही भागीदारी पार्टी को छोड़कर किसी दूसरे दल को वोट नहीं दे सकता। आज यह जन सैलाब बता रहा है कि आजमगढ़ से पूर्वांचल में परिवर्तन का आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति, संगठन मंत्री हरि बदन प्रजापति पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष सुनील प्रजापति जिला अध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति यूथ जिला अध्यक्ष विकास प्रजापति राम भुवन प्रजापति सुनील प्रजापति महेंद्र प्रजापति अनिल प्रजापति राजेश प्रजापति सोनू प्रजापति अमरनाथ प्रजापति सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक साथी उपस्थित रहे।