Home उत्तर प्रदेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी व जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी व जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग
PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलपुर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन परगना मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने आरोप लगाया कि किसान, मजदूर, छात्र और महिलाएं वर्तमान परिस्थितियों से परेशान हैं। उन्होंने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, गैस की उपलब्धता की समस्या, महंगी बिजली तथा किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण न होने से जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि बुवाई का समय निकट है, लेकिन किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, जिससे वे चिंतित हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह पटेल, अनुपम द्विवेदी, चन्द्रबली चैधरी, राकेश पासवान, श्याम जी धुरिया, संजय शुक्ला, रितेश पासी, मो. फारुक, प्रदीप पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।