Home आस्था साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर छबील व...

साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर छबील व गुरु का अटूट लंगर-प्रसाद वितरित

संध्याकाल 40 दिन श्री सुखमणि साहिब पाठ” मे निरंतर सहभागिता करने वालो को सम्मानित किया
PRAYAGRAJ NEWS: श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत अतुलनीय है। मानवता के सच्चे सेवक,धर्म के रक्षक,शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी गुरु अर्जन देव अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे जो दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहते थे।अलोपीबाग गुरुद्वारा संगत द्वारा में प्रातःकाल से वाहेगुरु,वाहेगुरु के जप तप से शहीदों के सरताज,शांति के पुंज,अहिंसा के महान पुजारी,ब्रह्मज्ञानी पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का पावन शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि पांचवे गुरु महाराज जी ने  साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के द्वारा लाए गए अनेक भक्तों,संतो,फकीरों की वाणी को एकत्र कर “”साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी” की संपादना कर गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज करने का कार्य शुरू किया।ऐसे महान रक्षक साहिब श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर, कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि ‘तेरा कीया मीठा लागै॥ हरि नामु पदार्थ नानक मांगै॥’ जपिओ जिन अर्जनदेव गुरू,फिर संकट जोन गर्भ न आयो..।। पिछले 40 दिनों से लगातार संध्या काल श्री सुखमणि साहिब पाठ” मे निरंतर समयबद्ध सहभागिता करने वाली माताएं,बहनों को संगत के मध्य सम्मानित किया गया।रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन,गुरु इतिहास,अरदास,हुक्मनामा उपरांत मीठा ठंडे जल सहित गुरु का अटूट लंगर-प्रसाद वितरित हुआ।परमजीत सिंह बग्गा,गुरुदीप सिंह सरना,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बटी,बलजीत सिंह,मनु सिंह चावल,हरजीत सिंह कथुरिया,त्रिलोचन सिंह बग्गा,हरमनजी सिह,कुलदीप सिंह खालसा,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर, जसवीर सिंह,मनजीत सिंह खालसा,सुदर्शन सिंह,प्रेमजीत गुुजराल,जसवीर कौर,अंजु गुलजार,सरगम कौर,दलजीत कौर,गुरदीप सिंह रोमी,अगम सिंह,मनोहर सिंह जग्गी,गुरबख्श सिंह सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं उपस्थित रहे। वही दूसरी और  साहिब श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी की शहादत दिवस पर गुरुद्वारा गुरबाणी से सराबोर….

नैनी गुरुद्वारा सहित कई जगहो पर छबील व चने का प्रसाद अटूट वितरित हुआ
घन-घन श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के शहीदी गुरूपर्व पर श्रद्धा भाव के साथ नैनी गुरुद्वारा संगत,गुरबाणी से सराबोर हो रहा था साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे संगतो का प्रातः काल से ही मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वालों का सिलसिला बराबर चलता रहाl रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया गुरुद्वारे में गुरु नाम की गूंज होती रही। शबद कीर्तन,गुरु इतिहास,अरदास,हुक्मनामा उपरांत गुरुद्वारा गेट पर छबील व चने का प्रसाद अटूट वितरित हुआ।
नैनी काटन मिल मिर्जापुर रोड़ पर जे.एस,हांडा शोरूम व जी.ई.सी कंपनी के सामने ही मैन स्पोर्ट्स शार्प के यहां भी सुबह से संध्या काल तक मीठे शरबत और चने का प्रसाद राहगीरों को बड़ी श्रद्धा आस्था स्नेहा से जन मानस के मध्य वितरित होता रहा और प्रसाद बड़ी प्रेम और श्रद्धा से जगह-जगह जनमानस ने ग्रहण किया।
सेवा मे सर्वश्री ज्ञानी निहाल सिंह, दवेन्द्र सिंह, परमिंदर सिंह बंटी, सरदार पतविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह,लखविंदर जग्गी, राजू चढ़ा, गोल्डी, गुरूनाम सिंह, देविंदर पाल सिंह,हरप्रीत सिंह,योगेन्द्र सिंह,सनप्रीत सिंह, मनजीत सिंह,जसवीर सिंह सोढ़ी सहित बड़ी संख्या मे सेवादार राहगीरों की सेवा सत्कार में प्रयत्नशील रहे।