Home उत्तर प्रदेश घर बुलाकर पीड़ित के साथ मारपीट, पति, पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

घर बुलाकर पीड़ित के साथ मारपीट, पति, पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा राजातारा गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसका विपक्षी घर बुलाकर उसके साथ गाली गलौच कर पत्नी के साथ मिलकर मारपीट करने लगा और धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा राजातारा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र धर्मपाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का एक विपक्षी शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब फोन कर घर बुलाया और गाली गलौच कर पत्नी के साथ मिलकर मारपीट कर चोटिल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने मनोज कुमार व उसकी पत्नी सावित्री देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।