MIRZAPUR NEWS: सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 नीलम प्रभात ने बुधवार को अपने जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण व नरायनपुर विकास खण्ड सभागार में महिला जन सुनवाई/चैपाल का आयोजन किया गया। आंनबाड़ी केन्द्र कतवारू का पुरा के निरीक्षण के दौरान सदस्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को नियमित पोषाहार वितरण करने का निर्देश दिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सदस्य ने जेल में निरूद्ध महिला बन्दियो से मिलकर उनके स्वास्थ्य व जेल में मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होने जेल निरूद्ध महिला बन्दियो को कौशल विकास प्रशिक्षण व उनके अध्ययन हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नारायनपुर ब्लॉक सभागार में महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा समेत पांच प्रकरणो की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। मा0 सदस्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन से उपलब्ध कराए गए स्मार्ट फोन का उपयोग डाटा फीडिंग व विभागीय कार्यों के लिए ही करें। उन्होंने कहा कि धात्रियों को पुष्टाहार वितरण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि उनके साथ परिवार के सदस्यों जैसा व्यवहार भी करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाने तथा महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी दे जिससे वे अपने साथ होने वाले उत्पीड़न के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने व जागरूक भी हो सके। उन्होंने कहा कि महिला जागरूकता ही अपराधों और उत्पीड़न से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सीय, कानूनी, मनोवैज्ञानिक एवं पुलिस सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। जन चैपाल में मा0 सदस्य प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का आयुष्मान कार्य बनवाना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर सदस्य ने नियमित पोषाहार वितरण करने का निर्देश, गोदभराई, अन्न प्राशन व नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को स्मार्ट फोन का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, खंड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।







