KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके बैंक खाते से तीन दिन पहले एक लाख रुपए पार हो गया, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने के बाद मामले की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी सागर साहू पुत्र लवकुश साहू ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका खाता देवीगंज कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है, सागर साहू के मुताबिक 14 जून की सुबह नौ बजे के करीब उसके बैंक खाते से एक लाख रुपए पार हो गए, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने के बाद पता चला। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।





