Home उत्तर प्रदेश स्टाम्प-रजिस्ट्री में सेवा शुल्क के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्लाबोल, सीएम को...

स्टाम्प-रजिस्ट्री में सेवा शुल्क के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्लाबोल, सीएम को भेजा ज्ञापन

KUSHINAGAR NEWS: स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से बैनामा व अन्य कार्यों पर अतिरिक्त सेवा शुल्क वसूले जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, कप्तानगंज ने मोर्चा खोल दिया है।सोमवार, 16 जून 2026 को एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार से मांग की गई कि स्टाम्प व्यवस्था में लगाए गए अतिरिक्त शुल्क को तत्काल समाप्त किया जाए।विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने आज कोई भी बैनामा व स्टाम्प संबंधी दस्तावेज तैयार नहीं किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा पाण्डेय और महामंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपनिबंधक, तहसील कप्तानगंज के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गईं: 
1. सरकार अपने खर्च पर प्रदेश में कागज ले। 
2. रजिस्ट्री व्यवस्था में समाहित निरीक्षण व्यवस्था को समाप्त कर तत्काल रोक लगाई जाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि अतिरिक्त सेवा शुल्क से आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है और बैनामा कार्य प्रभावित हो रहा है। यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान पटेल, कोषाध्यक्ष राजन पाण्डेय, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार राय, दारा यादव, विभाकर गुप्ता सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।