Home उत्तर प्रदेश चोरी की गई शटरिंग के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की गई शटरिंग के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: कोतवाली बिंदकी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी की गई शटरिंग के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिव सिंह (40) पुत्र जगतपाल निवासी दरवेशपुर, कोतवाली बिंदकी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई शटरिंग भी बरामद की गई। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित आईटीआई रोड के सामने एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का सामान रखा गया था। मकान स्वामी अनुज कुमार पुत्र भिक्खू लाल यादव निवासी चुरामन खेड़ा ने निर्माण कार्य के लिए शटरिंग मंगवाई थी। करीब 15 दिन पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा शटरिंग चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद अनुज कुमार ने कोतवाली बिंदकी में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त शिव सिंह को गिरफ्तार कर चोरी गई शटरिंग बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर दिया। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।