कव्वाली मुकाबले में झूमे अकीदतमंद, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
JHANSI NEWS: हजरत बाबा कपूर शाह रहमतुल्लाह अलैह का 52वां सालाना उर्स मुबारक पूरी अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। उर्स का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह चादरपोशी, कुरानख्वानी और फातिहा से हुई। इस मौके पर शर्बत, पानी और वेज बिरयानी का लंगर-ए-आम किया गया। कव्वाली का मुकाबला रहा आकर्षण का केंद्र: हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल सलीम अल्ताफ और इमरान ताज के बीच शानदार कव्वाली का मुकाबला हुआ। सलीम अल्ताफ ने अपना मशहूर कलाम ‘हम हुसैनी वाले हैं, करबला हमारा है’ और ‘बानो झूला किसको झुलाऊं, असगर प्यारा रूठ गया’ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। दोनों कव्वालों ने बाबा कपूर शाह की शान में एक से बढ़कर एक कलाम, शहीदी और मनकबत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शान में रातभर सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अतिथिगण के रूप में राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा अजीम भाई, हमीद अंजुम, एडवोकेट अंकित चौधरी, पार्षद जीशान खान, अदनान खान, रिजवान खान मौजूद रहे। अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने की। संरक्षक के रूप में ओ.पी. गुप्ता, चौधरी नफीस ‘कूलर वाले’ व इकराम कुरैशी ‘दाऊ’ उपस्थित रहे। उर्स कमेटी के अध्यक्ष सरफुद्दीन कुरैशी व कमेटी के सदस्यों ने अतिथिगणों का बैज लगाकर, माला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर: मोहम्मद गफूर कुरैशी, चौधरी सलाहुद्दीन, पप्पू पेंटर, सगीर कुरैशी, मास्टर शकील कुरैशी, समीर कुरैशी, शफीक कुरैशी ‘जब्बार मिस्त्री’, रफीक राइटर, सलमान नाना, रईस कुरैशी, मक्कू, फरहान अली, अब्दुल कुरैशी, अंसारी कुरैशी, भैया कुरैशी, अजीम कुरैशी, ताजुद्दीन कुरैशी, आरिफ कुरैशी, शकील कुरैशी, जावेद मुल्लाजी, इकबाल कुरैशी, सफीक कुरैशी, शाहिद कादरी, अफजल कुरैशी, फनकार कुरैशी, राज कुरैशी, मोहम्मद शाहिद मलिक सहित सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे उर्स मुबारक का संचालन मोहम्मद कलाम कुरैशी ने किया एवं अंत में आभार मोहम्मद गफूर ‘ममाद बुरादे वाले’ ने व्यक्त किया।







