पीड़ित महिला शिकायती पत्र, मोबाइल नम्बर एवं आधार पहचान पत्र अवश्य लाएं
JHANSI NEWS: मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बताया कि अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक एवं “महिला जनसुनवाई कार्यक्रम” आज 16 जून को प्रातः 11ः15 बजे सर्किट हाउस सभागार, झांसी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 16 जून को सर्किट हाउस में आयोजित होने वाली “महिला जनसुनवाई कार्यक्रम” में उत्पीड़न से पीड़ित महिला शिकायतकर्ता अपने साथ शिकायती पत्र, मोबाइल नम्बर एवं आधार पहचान पत्र की छाया प्रति अनिवार्य रूप से लाएं। उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिला जनसुनवाई से पूर्व जिला महिला चिकित्सालय, झांसी का निरीक्षण तथा गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।







