Facebook X Youtube
Sign in Join
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • कौशंबी
      • गाजीपुर
      • चांदौली
      • जौनपुर
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • अलीगढ़
      • आगरा
      • आजमगढ़
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • चित्रकूट
      • झांसी
      • प्रयागराज-इलाहाबाद
      • बरेली
      • बस्ती
      • मथुरा
      • मिर्जापुर
      • मुरादाबाद
      • मेरठ
      • लखनऊ
      • वाराणसी
      • सहारनपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खीरी
      • सीतापुर
      • हरदोई
      • सुल्तानपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • गुजरात
    • चंडीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
    • त्रिपुरा
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • दिल्ली-एनसीआर
  • बड़ी ख़बरें
  • विदेश
  • देश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • और देखें
    • टेक न्यूज़
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • बिज़नेस
    • फ़ूड
    • हेल्थ
    • ऑटो न्यूज़
    • करियर
    • एजुकेशन
    • आस्था
    • जॉब्स
    • ज़रा हटके
    • मतलब की बात
    • शॉर्ट न्यूज़
    • वीडियो
    • वेब स्टोरीज़
    • लॉगिन
    • Profile
  • E-Paper
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Password recovery
Recover your password
Search
Saturday, August 1, 2026
  • My account
    Get into your account.
    LoginRegister
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • E-Paper
  • Advertise With Us
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://pratahkalexpress.in/wp-content/uploads/2026/01/prathakal-express-logo-w-300x72.png https://pratahkalexpress.in/wp-content/uploads/2026/01/prathakal-express-logo-w-300x72.png Pratahkal Express
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • कौशंबी
      • गाजीपुर
      • चांदौली
      • जौनपुर
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • अलीगढ़
      • आगरा
      • आजमगढ़
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • चित्रकूट
      • झांसी
      • प्रयागराज-इलाहाबाद
      • बरेली
      • बस्ती
      • मथुरा
      • मिर्जापुर
      • मुरादाबाद
      • मेरठ
      • लखनऊ
      • वाराणसी
      • सहारनपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खीरी
      • सीतापुर
      • हरदोई
      • सुल्तानपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • गुजरात
    • चंडीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
    • त्रिपुरा
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • दिल्ली-एनसीआर
  • बड़ी ख़बरें
  • विदेश
  • देश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • और देखें
    • टेक न्यूज़
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • बिज़नेस
    • फ़ूड
    • हेल्थ
    • ऑटो न्यूज़
    • करियर
    • एजुकेशन
    • आस्था
    • जॉब्स
    • ज़रा हटके
    • मतलब की बात
    • शॉर्ट न्यूज़
    • वीडियो
    • वेब स्टोरीज़
    • लॉगिन
    • Profile
  • E-Paper
Home कविता विद्यालय खुलेंगे, पर क्या शिक्षा भी जागेगी? डॉ शीला शर्मा
  • एजुकेशन
  • कविता
  • राज्य
  • शख्सियत
  • संपादकीय

विद्यालय खुलेंगे, पर क्या शिक्षा भी जागेगी? डॉ शीला शर्मा

By
प्रातः काल न्यूज नेटवर्क
-
June 15, 2026
17
0
Facebook
X
WhatsApp
Email
Copy URL

    BILASPUR/CHATTISGARH : गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद एक बार फिर विद्यालयों के द्वार खुलने वाले हैं। बच्चों के चेहरों पर नए सत्र की खुशी है, नए बैग, नई किताबें, नई कक्षा और नए सपनों के साथ वे विद्यालय पहुंचेंगे। अभिभावकों की भी अनेक अपेक्षाएँ होंगी कि उनका बच्चा इस वर्ष कुछ नया सीखेगा और अपने भविष्य की ओर एक और कदम आगे बढ़ाएगा। दूसरी ओर प्रशासन द्वारा शिक्षकों के लिए विभिन्न निर्देश, योजनाएँ और दायित्व भी जारी किए जा चुके हैं। इन सबके बीच एक बार फिर पढ़ाई-लिखाई का वातावरण बनने लगेगा। लेकिन एक महत्वपूर्ण प्रश्न हमारे सामने खड़ा हैकृक्या वास्तव में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है? क्या हम ऐसे विद्यार्थी तैयार कर पा रहे हैं जिनमें ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता, संस्कार, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व भी हो? आज शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना या नौकरी हासिल करना नहीं होना चाहिए। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य एक अच्छे इंसान का निर्माण करना है। ऐसा नागरिक जो अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे। दुर्भाग्यवश वर्तमान व्यवस्था में नैतिक शिक्षा और संस्कारों की चर्चा तो होती है, लेकिन व्यवहारिक रूप से उन्हें विकसित करने के लिए पर्याप्त समय और वातावरण नहीं मिल पाता।
    इस स्थिति के लिए केवल विद्यालय या शिक्षक जिम्मेदार नहीं हैं। आज शिक्षक लगातार अनेक प्रशासनिक कार्यों, सर्वेक्षणों, ऑनलाइन रिपोर्टों, पोर्टल अपडेट, विभागीय बैठकों और विभिन्न गैर-शैक्षणिक दायित्वों में व्यस्त रहते हैं। परिणामस्वरूप उनका बहुमूल्य समय, जो बच्चों के शिक्षण और व्यक्तित्व निर्माण में लगना चाहिए, अन्य कार्यों में व्यतीत हो जाता है। जब शिक्षक स्वयं प्रशासनिक दबाव और कार्यभार से तनावग्रस्त रहेगा, तब वह बच्चों को कितना समय और ऊर्जा दे पाएगा? बच्चों की व्यक्तिगत समस्याओं को समझना, उनकी प्रतिभा को पहचानना, उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना और उन्हें जीवनोपयोगी शिक्षा देना तभी संभव है जब शिक्षक को उसके मूल कार्यकृशिक्षणकृपर केंद्रित रहने का अवसर मिले।
    राष्ट्र निर्माण केवल नीतियों और घोषणाओं से नहीं होता, बल्कि कक्षा में बैठे उन बच्चों से होता है जो कल देश का भविष्य बनेंगे। यदि हम वास्तव में एक सशक्त, संस्कारित और नैतिक समाज का निर्माण करना चाहते हैं, तो हमें शिक्षा व्यवस्था को केवल परिणाम और आंकड़ों तक सीमित नहीं रखना होगा। शिक्षकों पर अनावश्यक प्रशासनिक बोझ कम करना होगा और विद्यालयों को ऐसा वातावरण देना होगा जहाँ शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि जीवन मूल्यों का भी विकास करे। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ पर हमें स्वयं से यह प्रश्न अवश्य पूछना चाहिए कि क्या हम केवल कक्षाएँ प्रारंभ कर रहे हैं, या वास्तव में ऐसी शिक्षा की शुरुआत कर रहे हैं जो बच्चों को बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाए?
    विद्यालयों के द्वार तो हर वर्ष खुलते हैं, आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य के द्वार भी खुलें। तभी हम आने वाली पीढ़ी को वह भविष्य दे सकेंगे जिसकी कल्पना एक विकसित और संस्कारित राष्ट्र के लिए की जाती है।

    • TAGS
    • #editorial News #India News # Hindi News #All Hindi News# Up Hindi News # viral news hindi #education news today in hindi
    • #pratahkalexpressnews #viralnews #Hindinews #instagram #viral #trending #india #breakingnews #media #newsupdate  #politics #music #follow #update #fashion #usa #entertainment hindinewspaper
    • #बिलासपुर #छत्तीसगढ़
    Facebook
    X
    WhatsApp
    Email
    Copy URL
      Previous articleसीएचसी कोरांव पर बढ़े सर्दी खांसी जुकाम बुखार के मरीज
      Next articleडेंगू से लड़ने में जागरूकता और जनभागीदारी सबसे प्रभावी:रतनजीत दास
      प्रातः काल न्यूज नेटवर्क
      प्रातः काल न्यूज नेटवर्क

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      उत्तर प्रदेश

      प्रयाग संगीत समिति में 2 अगस्त से शुरू होगा आठ दिवसीय ‘कजरी कार्यशाला महोत्सव’

      उत्तर प्रदेश

      रोटरी क्लब अरिहंत ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए सेवा अभियान चलाया

      उत्तर प्रदेश

      स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनहित सर्वोपरि:जिलाधिकारी शैलेष कुमार

      https://pratahkalexpress.in/wp-content/uploads/2024/05/prathakal-express-logo-300x72.png
      Pratahkal Express is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry. Contact us: pratahkal.office@gmail.com
      Facebook X Youtube

      EVEN MORE NEWS

      प्रयाग संगीत समिति में 2 अगस्त से शुरू होगा आठ दिवसीय...

      August 1, 2026

      रोटरी क्लब अरिहंत ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए सेवा...

      August 1, 2026

      स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनहित सर्वोपरि:जिलाधिकारी शैलेष कुमार

      July 31, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • उत्तर प्रदेश20649
      • राज्य19892
      • प्रयागराज-इलाहाबाद3252
      • फतेहपुर2890
      • प्रतापगढ़2444
      • क्राइम2301
      • राजनीति2288
      • Home
      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      • E-Paper
      • Advertise With Us
      © Pratahkal Express