Home उत्तर प्रदेश नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने की जरुरत:बीएसए अनिल कुमार

नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने की जरुरत:बीएसए अनिल कुमार

मेघालय में आयोजित “हिंदी भाषा उत्थान” विषयक राष्ट्रीय गोष्ठी के व्याख्यान में शामिल होकर लौटे
मिड डे मील प्रभारी, डीसी सहित अन्य ने किया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: भारत सरकार के हिंदी संस्थान की ओर से मेघालय में आयोजित “हिंदी भाषा उत्थान” विषयक राष्ट्रीय गोष्ठी के व्याख्यान सत्र में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला। बीएसए अनिल कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका एवं नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय गोष्ठी में सहभागिता कर प्रयागराज लौटने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार का बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे जनपद एवं बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव का विषय बताया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की। इस दौरान  जिला समन्वक मध्यान भोजन राजीव त्रिपाठी,जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे,  आशुतोष शुक्ला,  शशिकांत त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, सरफराज  एवं स्पेशल एजुकेटर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।