Home उत्तर प्रदेश बाईपास निर्माण से प्रयागराज-नेपाल तक आवागमन होगा आसान मुंगरा बादशाहपुर में दो...

बाईपास निर्माण से प्रयागराज-नेपाल तक आवागमन होगा आसान मुंगरा बादशाहपुर में दो किमी बाईपास का निर्माण हुआ तेज

भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी के प्रयास से हुआ मंजूर
लाखों लोगों को प्रतिदिन मिलेगी सुविधा: सांसद सीमा द्विवेदी
PRAYAGRAJ NEWS: आने वाले छह माह बाद प्रयागराज से नेपाल तक आवागमन और आसान हो जाएगा क्योंकि मुंगरा बादशाहपुर में करीब दो किमी का बाईपास निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। उसके बाद वाहनों को मुंगरा बादशाहपुर के भीतर जाने के बजाए शहर से करीब दो किमी पहले से बाइपास से होकर लखनऊ – वाराणसी हाईवे से होकर अपने गंतव्य की ओर आसानी से जा सकेगे। प्रयागराज – नेपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 किमी की दूरी पर मुंगरा बादशाहपुर स्थित है जहां पर रेलवे की दो क्रासिंग है जहां हर आधे ण्टे पर टे्न और मालगाड़ी गुजरती है इससे फाटक बंद रहता है इससे दिन में घण्टो जाम लगा रहता है और वाहन फंस जाते है जिससे जाम भी लग जाता है। यात्रियों को भारी परेशानी होती है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री सडक, परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी से मिलकर मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास निर्माण की मांग किया। केन्द्रीय मंत्री सडक, परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी  ने बाईपास निर्माण को मंजूरी दिया। मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास का निर्माण तेजी से चल रहा है जिसके आगामी छह माह में पूरा होने की संभावना है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी का कहना है कि इस बाईपास की मांग बहुत दिनों से चल रही थी इसका निर्माण होने से लाखों लोगों को प्रतिदिन आने – जाने में सुविधा होगी, इससे जहां लोगों का समय बचेगा वही तेल की भी बचत होगी।