Home उत्तर प्रदेश एक भारत, अनेक स्वाद डायट में श्स्वाद संगमश् का शुभारम्भ सचिव पीएनपी...

एक भारत, अनेक स्वाद डायट में श्स्वाद संगमश् का शुभारम्भ सचिव पीएनपी राजेन्द्र प्रताप ने किया शुभारंभ

राज्यों की पाक-परंपराओं से सजा गृह विज्ञान प्रायोगिक महोत्सव
PRAYAGRAJ NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज में समाजोपयोगी उत्पादक कार्यष् के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय के प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत राज्य स्तरीय पारंपरिक व्यंजन निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य, डायटध् उप शिक्षा निदेशक तथा सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव राजेन्द्र प्रताप के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन गृह विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती वर्तिका कुशवाहा ने किया। 2024 बैच के डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यक्रम किया। इस गतिविधि के अंतर्गत आगामी सात दिनों तक विभिन्न समूहों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का निर्माण, प्रस्तुतीकरण एवं पोषण संबंधी विश्लेषण किया जाएगा। प्रथम दिवस पर दो समूहों ने महाराष्ट्र एवं राजस्थान राज्य के प्रसिद्ध व्यंजनों का आकर्षक एवं सुसज्जित प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रशिक्षुओं ने व्यंजनों को पारंपरिक स्वरूप, स्वच्छता, पोषण मूल्य तथा सौंदर्यपूर्ण प्लेटिंग के साथ प्रस्तुत करते हुए भारतीय खाद्य संस्कृति की विविधता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों समूहों ने अपने स्टॉलों को आकर्षक ढंग से सजाकर राज्य विशेष की खाद्य परंपराओं को जीवंत रूप प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में पाक-कौशल, पोषण संबंधी समझ, स्वच्छता, रचनात्मकता, टीम भावना तथा प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास करना है। आगामी दिनों में अन्य समूह भी विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्तागण, शैक्षणिक कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।