Home उत्तर प्रदेश बीट सभा सीजन 2 का तीसरा ऑडिशन संपन्न, 21 जून को ग्रैंड...

बीट सभा सीजन 2 का तीसरा ऑडिशन संपन्न, 21 जून को ग्रैंड फिनाले

PRAYAGRAJ NEWS: बीट सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज अभियान “बीट सभा सीजन 2” का तीसरा ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऑडिशन में डांस, सिंग और मॉडलिंग कैटेगरी के लिए बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और अपने टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन नित्या शाला स्टूडियो में किया गया, जहाँ सभी बच्चों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी प्रस्तुति दी। जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और चयनित प्रतिभाओं को आगामी 21 जून को होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया।
जजों की भूमिका
मॉडलिंग कैटेगरी की जजिंग बरिया वकील खान ने की, डांस कैटेगरी में नेहा नित्या ने प्रतिभागियों को परखा, वहीं सिंगिंग कैटेगरी में नंदन देशपांडे ने जज की भूमिका निभाई।
आयोजन टीम
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आयोजक यशराज सोनकर के साथ बीट सभा टीम के सदस्य विशाल रावत, प्राची सोनी, प्रदित्य, अंश, अंश, किशोरी, राधे, अनुज, अनुज और मार्केटिंग टीम से आदित्य का विशेष योगदान रहा। सभी टीम सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया। बीट सभा के आयोजकों ने बताया कि सीजन 2 के ऑडिशन राउंड अब अंतिम चरण में हैं और 21 जून को प्रयागराज के सबसे बड़े मंच पर ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा, जहाँ चयनित प्रतिभाएं अपना जलवा दिखाएंगी।