KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र रसूलपुर गिरसा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव निवासी सुरसती पत्नी मुकुल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब उसका देवर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस देवर रामबाबू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







