Home उत्तर प्रदेश वसुंधरा सृजन समिति का रक्तदान महायज्ञ, 81 यूनिट रक्त संग्रहित

वसुंधरा सृजन समिति का रक्तदान महायज्ञ, 81 यूनिट रक्त संग्रहित

JHANSI NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वसुंधरा सृजन समिति द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में समाजसेवा और मानवता की मिसाल देखने को मिली। शिविर में 81 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुष्यंत चतुर्वेदी, सुधीर सिंह एवं परम शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर दुष्यंत चतुर्वेदी तथा नगर विधायक पुत्र परम शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं और आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।
शिविर में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। वसुंधरा सृजन समिति के अध्यक्ष ऋषभ राय ने बताया कि वे अब तक 59 बार रक्तदान कर चुके हैं और लगातार लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करते रहे हैं। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा उन्हें नियमित रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। समापन अवसर पर शानू कंचन ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक के.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामू गुप्ता, आदित्य शर्मा, मुकुंद यादव, प्रिंस गुप्ता, वर्षा साहू, योगिता बंसल, भावना, भारत भूषण वशिष्ठ, अवतार खटीक, बालवीर कुशवाहा सहित अनेक समाजसेवी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।