JHANSI NEWS: जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सृष्टि-अतुल कुमार सिन्हा के सौजन्य से सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर में शीतल शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय पंजाब लाल सिन्हा एवं मिथलेश सिन्हा की पुण्य स्मृति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है तथा इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शर्बत वितरण कार्यक्रम में आनन्द कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अजय कुमार सक्सेना, अतुल सिन्हा, सुरेन्द्र सक्सेना, रमन श्रीवास्तव, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, एडवोकेट देवेश श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, कपिल खरे, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, सृष्टि सिन्हा, पलक सिन्हा, रोहित सक्सेना एवं अजय खरे सहित अनेक लोगों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।







