Home उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री ने मोदी सरकार के गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री ने मोदी सरकार के गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

स्ट्रीट वेंडरों के आए दिन हो रहे चालान कर भड़की,सड़क पर घूमते दिखे आवारा पशु तो होगी कार्रवाई: प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान
KAUSHAMBI NEWS: उत्तर प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान शनिवार को कौशाम्बी पहुंची, जहां सयारा स्थित सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की। प्रभारी मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को लेकर बूथ स्तर से तैयारियाँ शुरू कर दें।‌ इसके बाद प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि आज प्रधानमंत्री के 12 साल पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तस्वीर ही नही तकदीर भी बदल गयी है। यह जनता का अटूट विश्वास व प्रधानमंत्री का सेवाभाव है जिसके चलते आज भाजपा सरकार देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद देश के पीएम ने सबसे पहला काम किसानों के हित में किया और किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर इस बात का सबूत दिया कि सरकार गरीब,किसान, युवा व महिलाओं के कल्याण के लिए कटिबंध है। सरकार का सबका साथ सबका विकास मंत्र सिर्फ नारा ही नही बल्कि यह मंत्र एक लक्ष्य है जिसका 100% लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे । जिसका नतीजा यह है कि आज देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके है। वहीं मीडिया के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव निशाना साधते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मैने सपा मुखिया का शासन काल देखा है, साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को भी पप्पू कह कर पत्रकारों के सवाल से किनारा कर लिया। प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित स्ट्रीट वेंडर्स का पुलिस द्वारा आए दिन चालान और उनको चौराहों से भगाए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है यदि पुलिस ऐसा करती है तो तत्काल एसपी से कहकर इस तरह के चलान बंद कराए जाएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,चायल विधायक पूजा पाल,पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल,नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी , नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी , चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।