Home उत्तर प्रदेश युवक की मौत पर पत्नी समेत ससुरालीजनों पर गंभीर धाराओं में केस

युवक की मौत पर पत्नी समेत ससुरालीजनों पर गंभीर धाराओं में केस

PRATAPGARH NEWS: जहर निगलने से युवक की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपिता पत्नी समेत एक अज्ञात व ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के अगई दुर्गा का पुरवा निवासिनी तारा देवी पत्नी संतलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दस जून को उसके पुत्र बबलू ने फोन पर पत्नी रीता से बात की। इसके बाद वह खेत में चारपाई पर जाकर लेट गया। इस बीच  बारह वर्षीया पौत्री साक्षी ने अपने पिता को उलटी करते देखा। मृतक की हालत बिगड़ती देख परिजन रायबरेली के सलोन सीएचसी उसका इलाज कराने ले गये। वहाँ से बबलू को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अगले दिन ग्यारह जून को सुबह आठ बजे बबलू की मौत हो गयी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी रीता तथा एक अज्ञात व ससुरालीजनों को ठहराया है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी रीता समेत आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के उकसावे, प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। एसएचओ आलोक कुमार का कहना है , जाँच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।