MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के दो वार्डों में नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण किया।जहाँ चेतगंज में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण एवं इमामगंज में इंटरलॉकिंग कार्य नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा कराया गया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में सड़कों और पटरियों को ठीक करने की दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है,दो वार्डों में सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है।इसके निर्माण से आवागमन में आम लोगों को सहूलियत मिलेगी, लगातार नगर की सड़कों और पटरियों का नवनिर्माण करवा कर जनता को समर्पित किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद ऋषभ जायसवाल, रुपेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







