Home उत्तर प्रदेश चोरों ने घर में सेंध लगाकर पार किया नकदी व जेवर, अज्ञात...

चोरों ने घर में सेंध लगाकर पार किया नकदी व जेवर, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव की एक महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले अज्ञात चोरों ने घर में पीछे से सेंध लगाकर नकदी व जेवर पार कर दिया, पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव निवासी सुदामा देवी पत्नी घनश्याम दिवाकर ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि नौ जून की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे सेंध लगाकर अंदर घुस गए और बक्सा का ताला तोड़कर दस हजार नकदी डेढ़ पाव चांदी उठा ले गए, पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।