Home उत्तर प्रदेश पुरुषोत्तम मास में श्रद्धा का रेला, महाप्रसाद पाकर निहाल हुए शिवभक्त

पुरुषोत्तम मास में श्रद्धा का रेला, महाप्रसाद पाकर निहाल हुए शिवभक्त

लालगोपालगंज के हनुमान चैराहा नागा बाबा थान पर हुआ महाभंडारा का आयोजन, देर रात तक चला कार्यक्रम
PRAYAGRAJ NEWS: पुरुषोत्तम मास के अवसर पर स्थानीय कस्बा के हनुमान चैराहा स्थित नागा बाबा थान पर बुधवार रात महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई, जिसके बाद शुरू हुआ भंडारा, देर रात तक अनवरत चलता रहा। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए लालगोपालगंज कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में शिवभक्तों की भीड़ रही। मंत्रोच्चारण एवं शिव भजनों के साथ शुभारंभ हुए आयोजन से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया था। प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। खास यह रहा है कि श्रद्धालुओं को बैठा कर महाप्रसाद परोसा गया, जिसे ग्रहण कर आस्थावानों ने खुद को धन्य महसूस किया। आयोजक डॉ. हरे कृष्ण दास (बंगाली डॉक्टर), अनिल कुमार जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल (बच्चा) रहे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए कस्बा के संभ्रांत नागरिकों एवं युवाओं ने अपना सहयोग दिया। यहां प्रवीण कुमार (रानू जायसवाल), जगदीश पटेल, पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी, रमेश पटेल, दूधनाथ पटेल, राकेश केसरवानी (सराफा), पप्पू, सर्वेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, शिवलाल चुन्ना, नन्दलाल जायसवाल, सभासद शारदा पटेल, अरुण केसरवानी, अनूप केसरवानी, विष्णु शुक्ल, डॉ. रिक्की जायसवाल, सभासद सर्वेश केसरवानी, अजीत गुप्ता आदि का कार्य सराहनीय रहा।