KAUSHAMBI NEWS: पइसा थाना क्षेत्र के पईसा का मजरा पती का पुरवा निवासी वीरभान पुत्र स्व मेवालाल ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व मैने अपनी पत्नी सुनीता देवी के नाम पइसा थाना के समीप जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, बैनामा के बाद एसडीएम सिराथू के यहां वाद दाखिल कर पत्थर गड़ी भी करा लिया ,जिस पर एसडीम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने 30 दिसंबर 2025 को सीमांकन कर पत्थर भी गाड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि पत्थर गाड़ने के बाद प्रार्थी को सीमांकन की हुई जमीन पर कब्जा दखल नहीं मिल पा रहा है कब्जा दखल के लिए प्रार्थी उस जमीन पर जाता है तो पइसा गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग जमीन पर कब्जा नहीं करने देते जबकि जमीन पूरी तरह से समतल पड़ी हुई है प्रार्थी ने कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत किया एवं पूर्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से भी शिकायत की गई लेकिन प्रार्थी को अभी तक कब्जा दखल नहीं मिल पाया । पीड़ित ने मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।







