सांसद सीमा द्विवेदी ने की देश की खुशहाली की कामना
JAUNPUR NEWS: (अली मेहदी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को गौरी शंकर धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी शामिल हुईं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







