Home उत्तर प्रदेश आज जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगी विधायक मोना

आज जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगी विधायक मोना

PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज गुरूवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र मे विविध कार्यक्रमों मे शामिल होंगी। विधायक मोना दिन में एक बजे से लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगी। यहां वह संगठन सृजन अभियान की बैठक में भी शामिल होंगी। विधायक आराधना मिश्रा मध्यान्ह बारह बजे रानीगंज कैथौला बाजार में आयोजित धार्मिक आयोजन में भी शामिल होगी। एक दिवसीय दौरे मे वह अगई, उमापुर, पूरे छत्तू, भटनी, लोहंगपुर, दपकापुर में भी आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।