Home उत्तर प्रदेश कुशीनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों...

कुशीनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित “आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025” परीक्षा जनपद कुशीनगर के सभी केंद्रों पर आज शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उदित नारायण पीजी कॉलेज पड़रौना और उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पड़रौना केंद्रों का जायजा लिया गया। यहां सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर, पेयजल व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई। जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात की है और अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।