Home उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा...

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित “आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025” परीक्षा आज जनपद कुशीनगर के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, साखोपार केंद्र का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। किसी भी प्रकार के अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य परीक्षा केंद्रों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।