Home उत्तर प्रदेश कसया में देर रात छापेमारी, 120 बोरी राशन जब्त, गंतव्य पर उठे...

कसया में देर रात छापेमारी, 120 बोरी राशन जब्त, गंतव्य पर उठे सवाल

KUSHINAGAR NEWS: कसया तहसील क्षेत्र के बरवा जंगल के पास देर रात प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर लगभग 120 बोरी राशन जब्त किया। राशन को रात के अंधेरे में अनलोड किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई कर पूरे माल को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनलोडिंग में लगे कुछ लोग सरकारी कर्मचारी नहीं थे। इससे राशन की आवाजाही और उसके गंतव्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि राशन कहां से लाया गया था और किस उद्देश्य से उतारा जा रहा था। जब्त राशन को सुरक्षित रखकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।