Home उत्तर प्रदेश शुआट्स क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

शुआट्स क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

PRAYAGRAJ NEWS: शुआट्स क्लब में न्यू सेंट्रल क्लब को 81 रन से हराकर शुआट्स टैलेंट हंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी मैदान पर सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में शुआट्स क्लब ने 22.1 ओवर में 140 रन (नरहरि दीक्षित 49, आदित्य केसरवानी 20, शिखर त्रिपाठी 3/25, लव सिंह 2/09) बनाए। जवाब में न्यू सेंटर क्लब की पूरी टीम 59 रन (सचिन कुमार 13, विराज कुमार 2/05, अली रहमान 2/06, हम्माद, नीलाभ व अदम्य सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शुआट्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एवं शुआट्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन सी. जॉन वैसली ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रिकेट कोच परवेज आलम, मोहम्मद माजिद व शकील अहमद ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन मोहम्मद जेब फारान ने किया। इस मौके पर संजय सिंह, अनूप कुमार, विनोद निषाद, चित्रांशु कुमार, अनिकेत आदि उपस्थित रहे।