SONBADHR NEWS: अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय सोमनाथ मंदिर साईं हॉस्पिटल के सामने जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे मौजूद रहे। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक पांडेय व अभिषेक पटेल, प्रीति सिंह राजपूत, रविन्द्र यादव तथा ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना ही संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुशासन, समर्पण और एकता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नए लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। 2 जुलाई को लखनऊ में डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती “जन्म स्वाभिमान दिवस” तथा 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रणजीत पटेल सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिले भर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







