Home आस्था विंध्याचल धाम पहुंचीं नवागत डीआईजी पूनम, मां का आशीर्वाद लेकर संभाला पदभार

विंध्याचल धाम पहुंचीं नवागत डीआईजी पूनम, मां का आशीर्वाद लेकर संभाला पदभार

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय)  मिर्जापुर परिक्षेत्र की नव नियुक्त डीआईजी आईपीएस पूनम (2010 बैच) ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की।
दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर में आयोजित हवन अनुष्ठान में भी उन्होंने सहभागिता की। यह अनुष्ठान आचार्य विनय महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। डीआईजी पूनम अपनी अनुशासित कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में मिर्जापुर परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने मिर्जापुर परिक्षेत्र के डीआईजी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।