Home उत्तर प्रदेश दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या से सनसनी

दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या से सनसनी

मौके पर पहुंचे एसपी व सीओ ने की जांच पड़ताल
KAUSHAMBI NEWS: चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव में सोमवार की सुबह दिनदहाड़े घर से पावर हाउस एक लिए निकले बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी मच गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है। बताते चले कि चरवा थाना क्षेत्र के पनसौर गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू ( 30) पुत्र देवीदीन अमनी लोकीपुर विद्युत केंद्र में लाइनमैन का काम करता था। सुबह 10:00 बजे वह घर से बिजली पवार हाउस के लिए निकला था। जिसके बाद उसका रक्तरंजित शव संदिग्ध हालत में मिला है,मृतक की बाइक भी पास ही मिली है।मृतक की गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।घटनास्थल की जांच पर पहुंचे एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है,उसकी बाइक पास में ही मिली है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है,जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।