PRATAPGARH NEWS: आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में आरोपियो ने महिला व उसके परिवार को मारपीट कर चोटिल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित महिला व उसकी पुत्री के साथ अभद्रता भी की। घटना को लेकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के मादामई गांव की गुड़िया देवी पत्नी अमरनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आठ जून को सुबह करीब ग्यारह बजे वह अपने पैतृक आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य के लिए नींव खुदवा रही थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के ही आरोपीगण लाठी डंडा लेकर पहुंचे और गाली देते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके पति, पुत्री तथा भाई को जमकर मारापीटा। आरोपियों ने पीड़िता व उसकी पुत्री के साथ अभद्रता भी की। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।







