KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती 27 मई की दोपहर डेढ़ बजे के करीब घर से बैंक के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, युवती के पिता ने युवती की खोजबीन के बाद 31 मई को कड़ा धाम थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई थी । जिसके बाद पीड़ित को पता चला कि गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है तो पीड़ित उलाहना देने आरोपी युवक के घर गया तो युवक की मां जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व अभद्रता करते हुए भगा दिया। पीड़ित कार्यवाही के लिए कड़ा धाम थाना गया जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर कड़ा धाम पुलिस ने एसपी के आदेश पर सिपाह का मजरा बबुरिया पर निवासी राहुल पटेल व उसकी मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







