Home उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव व विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बैठक...

विधान परिषद चुनाव व विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बैठक में बनाई रणनीति

PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की एक आवश्यक बैठक महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन में जार्जटाउन ज़िला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें विधान परिषद चुनाव व आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जहां अपने अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच मेल जोल व पैठ बनाने का मंत्र दिया गया वहीं चुनाव के संदर्भ में वरिष्ठ नेताओं से उनके सुझावों को लेकर एक गुप्त रणनीति भी बनाई गई।  इफ्तेखार ने कहा हम धोखा खा खा कर और सजग हो गए हैं।अब दौर ऐसा है की हर रणनीति को उजागर न करते हुए कुछ गुप्त निर्णय भी लेने पड़ेंगे। संचालन करते हुए रवीन्द्र यादव रवि ने कहा हम पहले भी हर क्षेत्र में भाजपा से बहुत मज़बूत थे और हैं।हमारा एक एक कार्यकर्ता जुझारु और जांबाज़ सिपाही की मानिंद है ।भाजपा झूट फरेब और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके अब तक चुनाव जीतती आई है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।वहीं शहर पश्चिम के निवासी दिलीप सोनी बब्लू ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता शुल्क अदा करके समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।बैठक में इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव, अमर नाथ मौर्या, रमाकांत सिंह पटेल, राजेश कुमार गुप्ता, संदीप यादव, तारिक़ सईद अज्जू, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, संतोष यादव, महेंद्र निषाद, मोहम्मद गौस, मोहम्मद अज़हर, शकील अहमद, ओ पी यादव, सैय्यद मोहम्मद हामिद, मंजू यादव,ओ पी पाल, डॉ जमील अहमद, नन्हे मंसूरी, लालचन्द्र कुशवाहा, चंचल पासी, मेहेरबान सिंह यादव, अखिलेश विश्वकर्मा, दीपमाला सिंह, मृत्युंजय पाण्डेय, अजय यादव, विनय कुमार यादव,महेश यादव, मोहम्मद कमाल कुरैशी, गौरव वर्मा, नितिन यादव, राजू प्रजापति, शिव ओम सिंह पटेल, जय भारत प्रताप,दिलीप कुमार प्रजापति, अरुन यादव,जी डी पाल, देवी लाल, लियाकत अली, मेराज, दिलीप कुमार यादव,दिनेश यादव, विनय यादव, आशीष पाल, राजेश कुमार पप्पू पासी,फ़ैज़ अन्जुम, ताहिर उमर, अभिषेक कुमार यादव, रमेश चन्द्र यादव, रॉबिन लोहिया गिहार, शमशाद अहमद, रुप नाथ यादव, नीरज पासी, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद रहे।