Home उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार का 31 मई को होगा लोकार्पण

अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार का 31 मई को होगा लोकार्पण

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर निर्मित स्मृति द्वार का होगा उद्घाटन, क्षेत्र के गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद
JAUNPUR NEWS: बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के मरगुपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती के अवसर पर निर्मित स्मृति द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन 31 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति की ओर से सभी नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, सुशासन और जनसेवा की अद्वितीय प्रतीक थीं। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनकी जयंती के अवसर पर निर्मित यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को उनके महान योगदान की याद दिलाता रहेगा। “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान विभूति हैं, जिन्होंने अपने जीवन को जनकल्याण, धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित किया। यह कार्यक्रम उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।