Home उत्तर प्रदेश बतरौली धुरखंडवा में “कागजी विकास” की पोल खोलती कीचड़ से भरी सड़क 

बतरौली धुरखंडवा में “कागजी विकास” की पोल खोलती कीचड़ से भरी सड़क

KUSHINAGAR NEWS: तमकुहीराज तहसील के ब्लाक दुदही स्थित ग्राम सभा बतरौली धुरखंडवा में विकास के सरकारी दावों की हकीकत कीचड़ और गड्ढों में फंसी सड़कों से बयां हो रही है। ग्रामीणों द्वारा भेजी गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि गांव की सड़क बरसात में तालाब में तब्दील हो गई है। जगह-जगह पानी भरा है, गहरे कीचड़ में पैदल चलना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधान से लेकर सचिव तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। “हम 65% वोट देकर सरकार बनाते हैं, लेकिन विकास सिर्फ कागजों पर होता है। धरातल पर सड़क की यह हालत है कि बीमार को अस्पताल ले जाना भी जोखिम बन गया है,” एक ग्रामीण ने कहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।