Home उत्तर प्रदेश एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का थाना विशुनपुरा में आकस्मिक निरीक्षण

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का थाना विशुनपुरा में आकस्मिक निरीक्षण

नव नियुक्त आरक्षियों को दिए अनुशासन के गुर
KUSHINAGAR NEWS: पुलिस महकमे में अनुशासन और जवानों की सुविधाओं को लेकर सख्ती बरतते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने गुरुवार को थाना विशुनपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्था पर खास जोर दिया। बैरक, भोजनालय, स्नानघर समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और रहन-सहन को लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। रिक्रूट आरक्षियों की गिनती के साथ ही एएसपी ने उन्हें पुलिस कार्य में अनुशासन, सतर्कता, जनसेवा की भावना और व्यावहारिक कौशल पर फोकस करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप तैयार होना ही एक अच्छे पुलिसकर्मी की पहचान है। थाना के अभिलेख, रजिस्टर और सीसीटीएनएस पोर्टल पर हो रहे कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। एएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और शस्त्रों के रख-रखाव को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए।