Home उत्तर प्रदेश विद्युत कटौती के खिलाफ सकिपा कार्यकर्ताओं ने घेरा घटमापुर विद्युत उपकेंद्र, नारेबाजी...

विद्युत कटौती के खिलाफ सकिपा कार्यकर्ताओं ने घेरा घटमापुर विद्युत उपकेंद्र, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी ने अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ बुधवार को मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों की तादात में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में जिले के घटमापुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया व प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही अधिशाषी अभियंता विद्युत के नाम संबोधित एक मांगपत्र उपखंड अधिकारी सिराथू रमाशंकर पाल को सौंपा। सौंपे गए मांगपत्र के माध्यम से घटमापुर विद्युत उपकेंद्र समेत जिले के सभी विद्युत उपकेन्द्र से संचालित विद्युत फीडरो से रोस्टर के अनुरूप शासन द्वारा तय घंटे के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता विद्युत कटौती के खिलाफ सुबह दस बजे से ही घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचने लगे और देखते ही देखते भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौके पर दरी बिछाकर बैठ गए और नारे बाजी करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी एवं पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी समेत पार्टी के कई नेताओं ने लोगो को संबोधित किया। इस दौरान अजय सोनी ने कहा कि इस समय दिन रात पूरे जिले भर में अघोषित विद्युत कटौती जारी है। खासकर रात के समय तो विद्युत कटौती बार बार होती है और नाममात्र ही विद्युत आपूर्ति हो पाती है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी सिराथू रमा शंकर पाल को ज्ञापन सौंपते हुए अजय सोनी और जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि इस समय विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं और त्राहि त्राहि कर रहे हैं। ऐसे में विद्युत कटौती बंद होनी चाहिए। अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही विद्युत कटौती बंद नहीं हुई तो हजारों की तादात में समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मांगपत्र स्वीकार करते हुए उपखंड अधिकारी सिराथू रमा शंकर पाल ने कहा कि विद्युत कटौती बंद करने की मांग पर सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा और कटौती बंद किए जाने हेतु समुचित कर्यवाही कराई जायेगी। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ संदीप विश्वकर्मा, बद्री प्रसाद प्रजापति, मंझा केसरवानी , रुद्र सिंह , संदीप सिंह, दिलीप सोनकर, धीरेंद्र कुमार दुबे, नरेंद्र दुबे, सुनील तिवारी, तीरथ लोध, प्रधान मौर्य, उजित सरोज, फूलचंद्र प्रजापति, बबलू केसरवानी, दिलीप सोनकर, जुम्मन अली, रुक्मिणी देवी, निशा देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।