Home उत्तर प्रदेश तालाब में डूबने से मासूम की हो गई थी मौत, “फौजी” ने...

तालाब में डूबने से मासूम की हो गई थी मौत, “फौजी” ने पीड़ित परिवार को दिलाई ₹4 लाख सहायता

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नगर (हजरतगंज) निवासी मिश्री लाल सरोज के 3 वर्षीय पुत्र राजकुमार की तालाब में डूबने से हो गई थी दर्दनाक मौत। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के साथ नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज “फौजी” पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान “फौजी” ने संवेदनशील पहल करते हुए सरकार की ओर से दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत ₹4 लाख का डेमो चेक परिवार को सौंपा।
नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज “फौजी” ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर ज्योति केसरवानी, शीलू पांडेय, प्रदीप सिंह, बिपिन केसरवानी, अंशुल केसरवानी, भारत गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।