Home उत्तर प्रदेश बकरीद पर्व को लेकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

बकरीद पर्व को लेकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

नगर पालिका अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
FATEHPUR NEWS: जनपद में बकरीद पर्व के मद्देनज़र बुधवार को नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्व के अवसर पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा नागरिक सुविधाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बकरीद के दौरान सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर शहर काजी नायब हबीबुल इस्लाम, सदर उप जिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार, सभासद शादाब अहमद, भिक्कू मामा, अखिलेश कुमार, नफीस अहमद, साबिर अहमद, सफाई निरीक्षक राकेश कुमार, के. चंद्राकर, अवर अभियंता विजय कुमार, मोहम्मद हबीब, गुलाब सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की।