पत्रकारों को मुक्ताकाशीय मंच की दी जानकारी
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के कार्यकाल के तीन साल पूरा होने के उपलक्ष्य में नगर के फतहा घाट पर होने वाले “विंध्य स्वर संध्या” कार्यक्रम को लेकर पद्मभूषण स्व.प. छन्नूलाल मिश्र की सुपुत्री एवं के. बी कॉलेज में प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि पंडित छन्नुलाल मिश्र काशी संगीत न्यास एवं नगर पालिका परिषद मीरजापुर के संयुक्त तत्त्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें वाराणसी,कोलकाता सहित अन्य शहरों से शास्त्रीय कलाकारों का आगमन होगा। सुबह ए बनारस की तर्ज पर इस कार्यक्रम को कराया जा रहा है,पंडित मिश्र जी कि स्मृति में एक मुक्तकाशीय मंच का उदघाटन भी किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक शनिवार और रविवार को शाम सात बजे से कार्यक्रम किया जायेगा।यह कार्यक्रम आध्यात्मिक,क्षसांस्कृतिक और संगीत परंपरा को जीवित रखता है तथा लोगों को प्रकृति, गंगा और भारतीय संस्कृति से भी जोड़ता है।मीरजापुर शहर,वाराणसी और प्रयागराज के बीच में पड़ता है, इस मंच से नगर के योग्य कलाकारो को भी मौका मिल सकेगा और वे अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे।गर्मी और धूप को देखते हुए फतहा घाट पर अभी अस्थायी मंच बनाया जा रहा है,मौसम सही होने पर मुक्ताकाशी मंच खुले में बनाया जाएगा,जहा लोग घाटों की सीढ़ियों पर बैठकर इस कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन होगा,इसके साथ ही राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा,आयुष राज्यमंत्री,दयाशंकर मिश्र दयालु,राज्यमंत्री एवं पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली,विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह,विधायक रत्नाकर मिश्र,रमाशंकर सिंह पटेल,सुचिस्मिता मौर्या,रिंकी कोल,जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया,पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव एवं ऋत्विक सान्याल का भी कार्यक्रम में आगमन होगा।नगर के लोग अपने परिवारजनों के साथ इस कार्यक्रम में आए और इस सांगीतिक संध्या का आनंद ले। इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल, नीरज गुप्ता, शरद सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







