PRATAPGARH NEWS: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में मेला में आए राहगीरों को श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा राहगीरों तथा बाबा धाम में आए श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगाए गए इन सेवा शिविरों की लोगों ने सराहना की। सांगीपुर क्षेत्र के पूरे नेमधर के भागवत मर्मज्ञ कथा व्यास विनोदानंद मिश्र के नेतृत्व में शरबत वितरण शिविर लगाया गया। धाम में सुबह से ही आए श्रद्धालुओं और मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान अशोक मिश्र, धीरेन्द्र मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, लाल आकाश सिंह, अरविंद मिश्र, त्रिभुवन तिवारी, मनीष मिश्र, गिरिजा शंकर पाण्डेय, फूलचंद्र, नीरज, हर्षित, पंकज शुक्ल, आदर्श, शिवा, अनुज, अमन, बबलू ओझा, प्रवीण सिंह, दीप नारायण तिवारी, ब्रिज बिहारी, धनंजय, शंभूनाथ, श्याम बिहारी, कालिका, गनमैन, रुद्रधर, विद्याभूषण, धीरज, अनुज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





