JHANSI NEWS: गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सीपरी बाजार क्षेत्र के मसिहागंज स्थित प्राचीन भगवान महर्षि वाल्मीकि जी एवं वल्मेकश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक के पुत्र श्री परस शर्मा द्वारा मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन पंडित गोवर्धन पटेरिया के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि एवं वल्मेकश्वर महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके उपरांत मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि मंदिर निर्माण हेतु विधायक निधि से 26 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे भव्य मंदिर निर्माण कराया जाएगा।
समस्त वाल्मीकि समाज ने इस सहयोग के लिए विधायक परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, अशोक चौधरी, विनोद चौधरी, अनिल चौधरी, प्रेम नारायण सपेरे, राकेश माते, सुभाष माते, अंकुर करोसिया, किशोर डेनवार, श्रीकांत गोहर, बंटी करोसिया, अनूप करोसिया, नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।







