Home उत्तर प्रदेश युवती को भगाने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

युवती को भगाने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस के एक युवक पेंटिंग का काम करता था जो चार दिन पहले उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित महिला ने काफी खोजबीन के बाद रविवार को पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोस के एक घर में पेंटिंग का काम चल रहा है जहां सरसवां का एक युवक पेंटिंग का कार्य करता है। पीड़िता का आरोप है कि 21 मई की दोपहर लगभग दो बजे युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर बाइक से बिठाकर भगा ले गया है, पीड़िता के मुताबिक उसके पति व पुत्र रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। काफी खोजबीन के बाद पीड़िता ने कड़ा धाम पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने सरसवा निवासी प्रवेश कुमार लोधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।