Home उत्तर प्रदेश शिक्षक विधायक को उम्मीदवार बनाए जाने पर खिले समर्थकों के चेहरे

शिक्षक विधायक को उम्मीदवार बनाए जाने पर खिले समर्थकों के चेहरे

PRATAPGARH NEWS: शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी को विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जाने पर सोमवार को यहां समर्थकों व शिक्षक समुदाय में खुशी देखी गयी। भाजपा द्वारा लगातार दो बार से एमएलसी उमेश द्विवेदी को लखनऊ खण्ड शिक्षक क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने की रविवार को घोषणा की गयी। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष लाल कृष्ण प्रताप सिंह, प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, सभासद एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्र, शिक्षक नेता बृजेश द्विवेदी, मनीष मिश्र फौजी, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, सभासद राजकुमार बरनवाल आदि ने पार्टी नेतृत्व के फैसले को प्रदेश के शिक्षकों के लिए हितकारी कहा है। वहीं शिक्षक विधायक के पैतृक वार्ड सांगीपुर तथा दीवानी वार्ड के साथ लालगंज बाजार में भी समर्थकों में एमएलसी उमेश द्विवेदी के पार्टी प्रत्याशी होने को लेकर खुशी देखी गयी।