Home उत्तर प्रदेश बिना नंबर प्लेट वाले डंपर एवं ट्रक के विरुद्ध चला विशेष अभियान

बिना नंबर प्लेट वाले डंपर एवं ट्रक के विरुद्ध चला विशेष अभियान

एक दिवसीय कार्रवाई में 65 डंपर एवं ट्रक को चेक कर 19 का चालान और 3 वाहनों को किया गया सीज, एक लाख 95 हजार रुपए का किया समन शुल्क
BHADOHI NEWS: बिना नंबर प्लेट वाले डंपर एवं ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शुक्रवार की रात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। एक दिवसीय कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 65 डंपर एवं ट्रक को चेक किया। जहां पर 19 का चालान और 3 वाहन को सीज करते हुए एक लाख 95 हजार रुपए का समन शुल्क किया गया। इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी, एआरटीओ राम सिंह, सीओ यातायात राजीव कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक औराई सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ रात्रि में औराई अंडर पास पर बिना नंबर प्लेट व अवैध डंपर तथा ट्रक संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चला। जनपदीय पुलिस व परिवहन विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान संचालित कर गलत नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट के डंपर एवं ट्रक संचालन के विरुद्ध प्रभावशाली व सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 65 डंपर एवं ट्रक को चेक किया गया। एक डंपर (शराब सेवन कर चलाने) सहित कुल 19 वाहनों का चालान किया गया। 3 डंपर एवं ट्रक वाहन सीज किए गए। इस अभियान के जरिए कुल एक लाख 95 हजार रुपए का समन शुल्क किया गया। वहीं यातायात पुलिस द्वारा जनपद के प्रमुख चैराहों व मार्गों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया, जिसके तहत आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी, पंपलेट वितरण एवं सुरक्षित ड्राइविंग के उपाय बताए गए।