SONBADHR NEWS: गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के बैनर तले एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ से वृहस्पतिवार को भेंट किया। मुलाकात में रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि सृष्टि सृजन के साक्षी उत्तर प्रदेश के बचे एक मात्र सघन वन क्षेत्र तरिया कैमूर वाईड लाईफ जिसमें अनगिनत सैकड़ों भित्तिचित्र राक पेन्टिग, प्राकृतिक जल स्रोत हजारों प्रकार की बेसकीमती जीवनदायिनी वनस्पतियां चिरौंजी, महुआ, हर्रा, बहेरा, आंवला सहित प्रतिबंधित साखू, विजयशाल, करम जैसे करोड़ो पौधे चट्टानों को आच्छादित किये हुए हैं। जो नये पावर प्रोजेक्ट लगने से नष्ट भ्रष्ट हो जायेंगे जिससे सोनभद्र जनपद में प्राकृतिक आपदा सहित मानव सभ्यता जंगली जानवर वन्य जीव प्राणी सब नष्ट हो जायेंगे। बता दें कि सोनभद्र सुर्य देव से सबसे नजदीक का इलाका है जिसे मानव जीवन हेतु प्रकृति ने हरा भरा किया है और सोनभद्र का भी सबसे ऊंचाई का वन क्षेत्र है जहां वर्षा सबसे पहले व अधिक होती है जो घाघर वेलन व कर्मनाशा नदीयों का आधार है जिस पर लाखों लोगों का जीवन रोजगार मिलता है। वन खत्म कर पावर प्लांट लगाने से सोनभद्र मिर्जापुर चन्दौली जिला पुर्ण रुप से तत्काल प्रभावित होगे। वैज्ञानिको की चेतावनीयां जिसके कारण सोनभद्र सहित आस-पास के क्षेत्रों में अम्ल रसायन यानी तेजाब की वर्षात व भूकंप के बड़े झटके त्रासदी के रूप मे आ सकते है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती इसलिए सबके जीवन को खतरा पहुंचाना विकास नही है। और सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब कम्पनियों को निःशुल्क विकास के नाम पर दिया जा रहा है जबकि यह बिजली न ऊन गांवों को दी जायेगी न ही सोनभद्र के किसी भी गांव को तो यह विकास कैसे है। इसको लेकर गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है जिसको संज्ञान लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय मे सुनवाई चल रही है। इसके बावजूद यहां पर किसी भी प्रकार का कार्य कोर्ट की अवमानना है जिसे आज जिलाधिकारी महोदय को पत्रक सौपकर अवगत कराया गया। व स्मृति चिन्ह गुप्तकाशी स्मारिका भेंट कर सम्मानित भी किया गया।तथा उपरोक्त विषय पर विगत 15 वर्षो से चली आ रहीं गुप्त काशी दर्शन यात्रा से भी अवगत कराया। प्रतिनिधी मण्डल में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, पुर्व प्रांत संयोजक बजरंग दल सत्य प्रताप सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी विजयगढ़ गुरुपीठ के संत स्वामी ध्यानानंद जी महराज, धर्मेंद्र कुमार पांडेय राजू युथ आईकान उत्तर प्रदेश सौरभकांत तिवारी, राजन दूबे आदि लोग मौजूद रहे।







