Home अमेठी जेठ मास के बृहस्पतिवार पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत

जेठ मास के बृहस्पतिवार पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत

AMETHI NEWS: अमेठी क्षेत्र के एचएएल गेट के पास भीषण गर्मी और जेठ मास की तपती दोपहर में सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए लकी फर्नीचर की ओर से राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
इस मौके पर लकी मौर्य, अमर मौर्य, कपिल, कलीम और साहनी सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर व्यवस्था संभाली और राहगीरों की सेवा में योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने लकी फर्नीचर के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।